बोकारो झारखंड राज्य अनुसूचित कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय आह्वान पर झारखंड के सभी जिलों के मुख्यालय पर 22 जुलाई से 9 सूत्री मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना आज नौवें दिन भी जारी रहा।जिसके तहत बोकारो मुख्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन के साथ धरना पर बैठे है। वहीं महा मंत्री सुकुमार मरांडी ने कहा की 9 सूत्री मांगो को लेकर हमलोग धरना पर बैठे हैं , उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तबतक हमलोग धरने पर ही बैठे रहेंगे। चूंकि लंबे अरसे से हमारे मांगों का अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2016 में जब हम लोगों ने हड़ताल किया था उसमें उच्चस्तरीय कमिटी बनाई गई थी, लेकिन लंबे समय के बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं हो सकी, इस लिए इस बार हमलोग सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं।