Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भचेचेंधा तुरी टोला के प्राथमिक विद्यालय के चारदीवारी निर्माण में संवेदक की...

चेचेंधा तुरी टोला के प्राथमिक विद्यालय के चारदीवारी निर्माण में संवेदक की भारी मनमानी बांगला ईंट से करवाया जा रहा काम

मनिका : नामुदाग पंचायत के चेचेंधा गांव के तुरी टोला उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में एनआरईपी विभाग के चार दिवारी के निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा भारी मनमानी किया जा रहा है। बिना एस्टीमेट के हीं निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए बनाए जा रहे कलम की बुनियाद भी कम है और 8 और 10 एमएम के छड़ से कलम का निर्माण करवाया जा रहा है और 16 तगाड़ी बालू में 2 तगाड़ी सीमेंट मिलाकर दीवार की जुड़ाई करवाई जा रही है जिसमें बांगला ईंट लगाया जा रहा है। बांगला ईंट से दीवार की जुड़ाई करवाई जा रही है। वहीं मजदूरों ने कहा कि संवेदक और मुंशी के द्वारा जैसे बोला गया है वैसे ही हम लोग काम कर रहे हैं कलम की ढलाई सोलह तगाड़ी बालू,आठ तगाड़ी छरी व दो तगाड़ी सीमेंट मिलाकर और दीवार की जुड़ाई सोलह तगाड़ी बालू व दो तगाड़ी सीमेंट मिलाकर करने को बोला गया है। वहीं मजदूरों ने कहा कि चिमनी और बांगला दोनों ईंट मिक्स करके दीवार की जुड़ाई की जा रही है। वहीं मजदूरों ने कहा कि काम से पहले बोला गया था कि पुरुष को 400 और महिला मजदूर को 300 मजदूरी दी जाएगी लेकिन अभी पुरुष को 300 और महिला को 250 मजदूरी दिया जा रहा है। वहीं गांव के लोगों  ने विद्यालय के शिक्षक के ऊपर मुंशी का काम करने का आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय में एक ही शिक्षक है लेकिन चार दिवारी निर्माण के कार्य में शिक्षक रूपन यादव और संतोष कुमार मुंशी का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग बोलते हैं कि आप बच्चों को पढ़ाओ लेकिन रूपन यादव हम लोगों का नहीं सुनते हैं। वही एनआरईपी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह से जब इस बारे में बात किया गया तो उन्होंने कहा कि जेई को कार्यस्थल पर भेज कर निर्माण कार्य का जांच करवाया जाएगा अगर एस्टीमेट के अनुसार काम नहीं हो रहा है तो चार दिवारी को तोड़कर फिर से निर्माण करवाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकारी दर के अनुसार सभी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular