Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का...

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया

गिरिडीह : सिरसिया स्थित सदर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद न्यायिक अधिकारी बीडीओ गणेश रजक आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आम लोगों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। बताया गया कि छोटे छोटे मुकदमे को समझौता के आधार पर निःशुल्क समाप्त कराने समेत वंचितों को न्याय दिलाने के लिए प्राधिकार लोगों को लगातार जागरूक करती रही है। अपराध के बाद पीड़ित को पुनर्वास समेत मुआवजा दिलाने की दिशा में भी प्राधिकार कार्य कर रही है। छोटे छोटे मुकदमे को समाप्त कराने समेत क्षेत्र में कानून की जानकारी के लिए हर प्रखंड में पारा लीगल वालिंटियर को रखा गया है जो आपकी समस्याओं को प्राधिकार के पास रखेगी तथा समझौता के आधार पर छोटे छोटे मुकदमे को समाप्त कराने में सहयोग करेगी। इस मौके पर शिविर में कृषि, पशुपालन, मनरेगा, किशोरी समृद्धि,बिरसा कुप,अबुआ आवास,जेएसएलपीएस समेत शिविर में लगे अन्य विभाग का स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर कई मामलों का निष्पादन किया गया। साथ ही लोगों के बीच परिसम्पति का वितरन किया गया। जिला जज मनोज प्रसाद ने हम लोगों को जागरूक होने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular