गिरिडीह कालेज गिरिडीह में 70 के दशक से ही एनसीसी कोर्स का संचालन होता आया है। एनसीसी का चुनाव कर छात्र देश सेवा के साथ साथ अपने व्यक्तित्व का भी विकास करते हैं। गिरिडीह कालेज एनसीसी की केयर टेकर आफिसर प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि 2023 में पहली बार गिरिडीह कालेज में छात्राओं ने भी एनसीसी को चुना। गिरिडीह के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि एनसीसी से बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ साथ देश सेवा की भावना का भी विकास होता है। एनसीसी के 22 बटालियन हजारीबाग,झारखंड से
लगभग 80 छात्र छात्राओं का चयन हुआ एवं गिरिडीह कालेज में आज परिचय सत्र का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट आफीसर हरमीत सिंह जी का सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया। मौके पर सीनियर अंडर आफिसर अनिष कुमार, अंडर आफिसर सचिन कुमार , निवास कुमार , पूर्व सीनियर अंडर आफिसर मनीष तिवारी,सुरज आदि के साथ सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।