Friday, December 5, 2025
Homeखबर स्तम्भराजू दूबे पर एक और हत्या का आरोप, महिला ने दिया आवेदन

राजू दूबे पर एक और हत्या का आरोप, महिला ने दिया आवेदन

बोकारो : शंकर रवानी की हत्या के मुख्य शाजिसकर्ता आरोपी राजू दुबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राजू दूबे पर और एक हत्या का आरोप महुआर की रहने वाली राजू दुबे की भाभी जुगली देवी ने अपने पति दयानंद दुबे की हत्या का लगाया है।उन्होंने लिखित आवेदन में हरला थाना को यह बताया कि मेरे ससुर के रिटायरमेंट होने के बाद राजू दुबे ने कहा कि साथ मे मिलकर काम करते हैं दोनों ने मिलकर ठेकेदारी शुरू की दयानंद दुबे मेरे पति ₹8 लाख लगाकर ठेकेदारी शुरू की। कुछ दिन बीतने के बाद दोनों पार्टनर मे अनबन होने लगी, तभी दयानंद दुबे ने अपना काम अलग कर अपने पार्टनर राजू दुबे से हिसाब करने को कहा और राजू दुबे से पैसे की मांग की।

दोनों की आपसी विवाद बढ़ता चला गया राजू दुबे लगातार फोन पर धमकी देता रहा, अंततः 26/6/2015 को राजू दुबे ने मेरे पति की हत्या कर दी। हमने मामला दर्ज भी कराया लेकिन हरला पुलिस ने अज्ञात हत्या का मामला दर्ज कर मामला को दबा दिया। तभी मुझे राजू दुबे फोन पर धमकी देने लगा मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे थे।

मै अपने मायके रामगढ़ चली गई, मेरे पति का हत्यारा राजू दुबे ही है मै जिला प्रशासन पुलिस से मांग करती हूं कि मेरे पति के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अब आशंका जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में पुनः जांच शुरू करेगी। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश की प्रतीक्षा हरला पुलिस कर रही है। सूत्रों के अनुसार जघन्य हत्या के आरोपी रहे राजू दूबे पर जांच शुरू हो सकती है, चूंकि पुलिस राजनीतिक दबाव झेलने से बेहतर जांच शुरू करना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular