गिरिडीह : सिहोडीह सिरसिया स्थित होटल सेलिब्रेशन में लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322 ए के रीजन V के 13 क्लबो के पदाधिकारीयों का स्कूलिंग संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजन चेयरपर्सन लायन परमजीत सिंह छाबड़ा तथा कार्यक्रम का संचालन जोन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीमा बाजपेई तथा फैकल्टी के रूप में पूर्व ज़िलपाल लायन राहुल वर्मा, प्रथम उपजिलापाल लायन संजय कुमार, द्वितीय उप जिलापाल लायन शुभ्रा मजूमदार, लायन सुजीत कुमार, लायन दिनेश पूरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों को बुके देकर किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिलापाल लायन सीमा वाजपेई ने की। इस कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों को उनके कार्यों तथा भूमिका की जानकारी दी गई। लायन राहुल वर्मा ने सभी क्लबों के पदाधिकारीयों से आग्रह किया है कि अपने क्लब को मजबूती के साथ आगे बढ़ाए ताकि क्लब के कार्यों का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल सके। लायंस क्लब इंटरनेशनल दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है, जिसे मानव सेवा कार्यों में पूरे विश्व में नंबर वन का स्थान प्राप्त है। कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, दुमका के समस्त क्लबों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा आयोजित की गई ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, जिला चेयरपर्सन लायन संजय कुमार सिंह ,लायन राजेश गुप्ता , सचिव लायन सुदीप गुप्ता ,कोषाध्यक्ष लायन राहुल प्रसाद, लायन अमरनाथ मंडल लायन विकास गुप्ता ,लायन राहुल कुमार, लायन मसरूर आलम सिद्दीकी ,लायन राहुल वर्मन लायन विकास कुमार वर्मा, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन अवनीश अंशु सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित ने।
