राँची : प्रवर्तन निदेशालय ने ज़मीन कारोबारी कमलेश सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है| कल पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा | इडी की ओर से उसे रिमांड पर लेने के आवेदन देने की संभावना है | इडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था | इससे पहले वह इडी के पाँच समन को नज़रअंदाज़ कर चुका है| वह शुक्रवार की सुबह क़रीब 10 बजे इडी कार्यालय पहुँचा| लंबी पूछताछ के बाद देर शाम इडी ने उसे गिरफ़्तार कर लिया|