Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह  : जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

गिरिडीह  : जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

गिरिडीह  : जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को बरगंडा रोड स्थित मधुबन वेजिस रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह समेत कांग्रेश के कई नेता मौजूद थे। प्रेस को संबोधित करते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला ही है। गठबंधन की सरकार ने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। इन्होंने कहा कि किसानों गरीबों और युवाओं को राज्य सरकार ने कई सौगात दी है। राज्य सरकार ने जितने भी वादा जनता से किया था उसे पूरा करने का काम किया है और वह आज सभी प्रखंडों और गांव में देखने को मिल रहा है।

इस मौके पर सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां भी बताया। कहा की 27 जुलाई को गांवा से राजधनवार विधानसभा के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी जो सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग दिनों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 6 विधानसभा में जन संवाद का कार्यक्रम करना है। जिसमे परमंडलीय क्षेत्र में कार्यकर्ता जाकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मौके पर समीर राज चौधरी, मदनलाल विश्वकर्मा, अमित कुमार सिन्हा, ऋषिकेस मुखर्जी, राजेश तुरी , रंजीत चौधरी इम्तियाज अंसारी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular