Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भरोटरी क्लब चास के सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों को उपहार देकर...

रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों को उपहार देकर उनके साथ दिपावली मनाई

बोकारो :  रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने सेक्टर 12 स्थित आसस विद्यालय के बच्चों को दीपावली पूर्व उपहार देकर उनके साथ दिपावली मनाई। रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की दीपावली में सिर्फ अपने घरों में ही खुशियां न मनायें बल्कि कमजोर वर्ग के बच्चों के जीवन में भी खुशियां लाएं।

स्कूल के प्रांगण में राजचंद्र मिशन ई क्यूब द्वारा उपलब्ध कराए गए मोमबत्ती,नए वस्त्र, टॉफी, तकिया तकिया, कृत्रिम आभूषण, कॉपी का वितरण बच्चों के बीच किया गया। विद्यालय के 10 सबसे होनहार बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स उपलब्ध करा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक कुमार अमरदीप ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य है हर चेहरे पर मुस्कान लाना।  राजचंद्र मिशन बोकारो चैप्टर की अध्यक्ष  सेठ ने कहा की दीपावली खुशीयों का पर्व है। श्रुति सेठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य संभव है | रोटरी क्लब चास के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा की जो बच्चे पैसे के अभाव में अच्छे से त्यौहार नहीं मना सकते उनके साथ इस तरह के आयोजनों से मन को खुशी मिलती है। रोटरी चास की सचिव डिंपल कौर ने कहा की यह कार्यक्रम रोटरी चास द्वारा एक छोटा सा प्रयास है बच्चों संग खुशियां बांटने का। डिंपल ने कहा कि ये छोटी खुशियां ही बड़ी खुशीयों का आधार बनती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजीत सिंह, विनोद चोपड़ा, बिनय सिंह, भवनीत सिंह, जसप्रीत कौर, श्रीमद राजचंद्र मिशन ई  क्यूब के सदस्य गण एवं बच्चे, समाजसेवी योगो पूर्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular