Homeखबर स्तम्भकांग्रेस जिला अध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट मामले को लेकर एसपी...
कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट मामले को लेकर एसपी को आवेदन सौंपा
गिरीडीह : न्यू बरगंडा के आश्रम रोड स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट मामले स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष के आवास पर बम विस्फोट मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी का एक शिष्टमंडल डीसी ऑफिस पहुंचकर एसपी को एक आवेदन सौंपा। दिए गए आवेदन में बताया गया कि कल 3 नवंबर को असामाजिक तत्वों के द्वारा दो मंजिला भवन पर बम फेंक कर हमला किया गया। जिससे पूरा खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त और टूट गया।

इस घटना के बाद परिवार समेत आसपास के लोग भी डरे और सामने हुए हैं। आवेदन प्राप्त करने के बाद एसपी ने पार्टी शिष्टमंडल से कहा की कल ही सूचना प्राप्त होने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है आगे की कार्रवाई की जा रही है हर हाल में मामले का उद्घाटन किया जाएगा। इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि कल पार्टी संगठन कार्य को लेकर क्षेत्र का दौरा कर रहे थे इसी दरमियान मेरे बेटे का फोन आया कि घर में किसी के द्वारा बम फेंका गया है। शाम में जब मैं घर लौटा तो देखा कि खिड़की का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के लोगों ने भी बताया कि काफी तेज आवाज होगी जिसके कारण हम सभी लोग भी डरे हुए हैं। धनंजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद से परिवार के सदस्य और मेरे पिताजी बहुत डरे हुए हैं। चुनावी वर्ष है मानसिक प्रताड़ित को लेकर जानबूझकर ऐसा किया गया है उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से जांच पड़ताल कर हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिष्टमंडल में पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रोफेसर कमलनयन सिंह मदनलाल विश्वकर्मा राजेश तुरी मोतीलाल शास्त्री चंद्रशेखर सिंह शामिल थे।