Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भइंडोर स्टेडियम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और सदर विधायक...

इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने संयुक्त रूप किया

गिरिडीह : बस स्टैंड रोड स्थित पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मद से बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के लिए इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल तोड़कर किया |

इस बाबत गांडेय  विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा खेल को बढ़ावा देते हुए गिरिडीह को एक नया सौगात मिला है जो गिरीडीह के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार खेल को लगातार बढावा दे रही है इसी क्रम में गिरिडीह के खेल प्रेमियों को भी आगे बढने का मौका मिले इसलिए यहां भी नया इंडोर स्टेडियम की शुरुआत की गई है। जहां  बेडमिंटन का प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी यहां के युवा वर्गों को कहना चाहती हूं कि बैडमिंटन के क्षेत्र में आगे बढ़े और झारखंड का नाम रोशन करें वही इस उद्घाटन समारोह में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह ,रवि कुमार, मुकेश कुमार ,विनोद शर्मा ,संवेदक राकेश सिंह, निशांत सिंह, अमित सिंह, सहित कई  लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular