Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन भ्रष्टाचार और कुशासन को छुपाने के लिए फर्जी मुकदमों का...

हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार और कुशासन को छुपाने के लिए फर्जी मुकदमों का सहारा लेते हैं :- दीपक प्रकाश

विधायक भानु प्रताप शाही को डराने और धमकाने के लिए मुकदमा

रांची : भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने भवनाथपुर के भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही के ऊपर जेएमएम के एक कार्यकर्ता के द्वारा एस.टी./ एस.सी. थाने में मुकदमा किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड़ की हेमंत सोरेन की सरकार विनाश काले, विपरीत बुद्धि के कहावत को चरितार्थ कर रही है.

श्री प्रकाश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार की कोई जाति या धर्म नहीं होती है। विपक्ष का काम ही होता है सरकार की गलत नीतियों का विरोध करे और जनता को जागरूक करे. माननीय विधायक भानु प्रताप शाही ने एक कार्यक्रम में जो कुछ कहा वो हेमंत सोरेन को नही बल्कि हेमन्त सोरेन सरकार के बारे में कहा था और मुझे लगता है कि यह कहीं से गैरकानूनी और अनुचित नहीं है.

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को राज्य की जनता के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का काम लगातार कर रही है. अब राज्य की जनता भी इसे समझ रही है और हेमन्त सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है. अपनी नजदीक आती हार की बौखलाहट से राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार को नींद नहीं आ रही है. अतः हेमन्त सोरेन की सरकार ऐन केन प्रकारेण विपक्षी दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमें में फंसा कर डरा धमाका कर मुंह बंद करना चाहती है और अपने भ्रष्टाचार और कुशासन को छुपाने की कोशिश करती है, जो होने वाला नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने मुझ पर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए अन्य मामलों के साथ राज द्रोह तक का फर्जी मामला दर्ज कराया था l भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राज्य की भ्रष्ट सरकार की इन करतूतों से न डरने वाली है न झुकने वाली है. जब तक भाजपा भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़क कर सत्ता से बेदखल नहीं कर देती हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular