रांची : खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने रांची मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा को विकास गति के साथ झारखंड के हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आभार किया है.
साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने खरसावां के विधायक दशरथ गागराई को आभार व्यक्त किया है खरसावां विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक अपना सेवा सालों वर्ष से प्रदान करते आ रहे हैं विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि विधायक साल के 365 दिन जनता की सेवा में लगे रहते हैं.
उन्होंने कहा कि विधायक जी के आशीर्वाद से लोगों का सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता है इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने झारखंड में बोर्ड ऑफ निगम झारखंड बोर्ड खाली पदों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए निवेदन किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द नियुक्ति प्रक्रिया निगम बोर्ड की चालू होगी.
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव झारखंड के कल्याण मंत्री दीपक बीरवा से मिले एवं झारखंड बोर्ड का निगम को जल्दी गठन करने के लिए बातचीत किया कल्याण मंत्री दीपक बीरवा ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में बात कर बोर्ड ऑफ निगम नियुक्ति प्रक्रिया की गठन की जाएगी स्वास्थ्य एवं शिक्षा में बेहतर काम कर रहे विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव को दीपक बिरवा कल्याण मंत्री ने आभार व्यक्त किया.
