गिरिडीह : गांवा प्रखंड के पंचायत मालडा आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट की बैठक महिला प्रखंड अध्यक्ष जेबा नाज की अध्यक्षता में हुई वहीं संचालन महिला प्रखंड सचिव अफसाना खातून ने किया इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी मौजूद थे इस बाबत जिला अध्यक्ष ने कहा की महिलाएं और पुरुष जब तक जागरूक नहीं होगा तब तक अपना हक अधिकार नहीं ले सकेगा मानव जागरूक नहीं रहने के कारण हमारा हक अधिकार छीनने का काम शासन और प्रशासन कर रही हैं। इरफान अंसारी ने कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारी मानव का हक अधिकार छीनने का काम कर रही है मैं उपायुक्त महोदय से मांग करता हूं की गिरिडीह जिला स्तर के पदाधिकारी और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी जनता का हक अधिकार छीनने का काम कर रही है इसलिए जिला के जनता को हक अधिकार दिलाने का काम करें। महिला प्रखंड अध्यक्ष जेबा नाज ने कहा कि पूरे गांवा प्रखंड में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है और गांवा प्रखंड के एक-एक महिलाओं को हक अधिकार दिलाने का काम करेंगे। और बहुत जल्द सभी पंचायत में पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा इनके अलावा और भी पदाधिकारी अपना अपना विचार को रखा वहीं बैठक में तमन्ना परवीन, कमरुन निशा, शहनाज बेगम ,सहीना खातून, मेहरून खातून, रेहाना खातून, युनुस अंसारी ,मोहम्मद फिरोज, सुरेश कुमार रवानी आदि मौजूद थे।