Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भरोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न

रोटरी गिरिडीह का 67वां पदस्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न

गिरिडीह: आज रोटरी गिरिडीह का 67 वां पदस्थापना समारोह उत्सव उपवन रिसॉर्ट में आयोजित किया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर देवेंद्र सिंह एवं उप जिलापाल संतोष अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से की गई।

तत्पश्चात रोटरी गिरिडीह निवर्तमान अध्यक्ष मनीष तर्वे के नेतृत्व में पिछले वर्ष किए गए कार्यों का विवरण निवर्तमान सचिव आशीष तर्वे द्वारा प्रस्तुत किया गया उसके बाद पिछले वर्ष रोटरी गिरिडीह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। उसके बाद रोटरी सत्र 2024-25 के नए अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला एव सचिव मयंक राजगढ़िया को मुख्य अतिथि द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया। इसके बाद रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष रवि द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों की रूपरेखा रखी गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमल सांघवी द्वारा रोटरी गिरिडीह द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की एव रोटरी के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक बताया।

समारोह में मुख्य रूप से गिरिडीह के विधायक सुदीप्य कुमार सोनू,निवर्तमान रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बगड़िया, सुरेश जालान,राजेंद्र बगड़िया,प्रमोद अग्रवाल,गुणवंत सिंह मोंगिया,विजय सिंह,प्रकाश सहाय, डॉ मोoआजाद, लक्खी गौरीसरिया,शंभू जैन,प्रदीप डालमिया,पवन शंघई,गोपाल जालान,राजेश जालान,गुरप्रीत सिंह,पियूष मुसद्दी, अमित गुप्ता,नरेंद्र सिंह,मनीष वर्णवाल,राजन जैन,अमित अग्रवाल,अभिषेक जैन,नबीन सेठी,चरणजीत सिंह,अजय जैन,संतोष गोयनका,विकास बगड़िया,संजय शर्मा,विकास बसईवाला,सारंग केडिया,प्रशांत बगड़िया,दिलीप जैन, डॉ विनय गुप्ता, डॉ तारकनाथ देव , डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ विकास लाल,पूनम सहाय,रंजना बगड़िया,जगजीत कौर,मंजीत सिंह,सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular