कोडरमा : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करोंजिया निवासी लक्ष्मण भुइयां (30 ) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार चालक ट्रैक्टर लेकर भोंडो की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर चंदवारा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
