रांची: हर बूथ दस यूथ के संकल्प के साथ प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। रांची में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम समय बचा है। राष्ट्रीय जनता दल का प्रयास है कि पार्टी झारखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़े।पार्टी को मजबूत बनाने में युवा राजद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। रंजन कुमार ने कहा कि पार्टी का मानना है कि जनता के साथ सीधा संपर्क होना चाहिए। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक प्रखंड में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि बूथ स्तर तक राजद को मजबूत किया जाए।