Homeखबर स्तम्भधनबाद सांसद द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में आज रांची में...
धनबाद सांसद द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में आज रांची में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बैठक हुई
रांची : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने धनबाद के सांसद के द्वारा बोकारो एसपी के खिलाफ दिए गए असंसदीय बयान की कड़ी निंदा की है। पिछले दिनों धनबाद सांसद द्वारा दिए गए बयान के संदर्भ में आज रांची में झारखंड पुलिस एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि बिना किसी साक्ष्य के खाकी वर्दी के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है। योगेंद्र सिंह ने कहा कि एसोसिशन का मानना है कि सांसद को अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए। अन्यथा एसोसिशन की ओर से सांसद के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
