Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भसंसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, मोदी सरकार के...

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, उससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को इस सत्र की समाप्ति होगी। वित्त मंत्री सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।

संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कोशिश होगी कि संसद के मानसून सत्र के दौरान सत्ता और विपक्ष में टकराव और गतिरोध न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular