Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया

गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने वृक्षारोपण किया

गिरिडीह : गिरिडीह जिला तैलिक साहू समाज महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं ने पचम्बा रोड “बोड़ो तनिष्क ज्वेलर्स ” के नजदीक पर्यावरण सरंक्षण हेतू वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया.

वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिला महिला अध्यक्षा सुचिता देवी के नेतृत्व में हुआ, महिलाओं के द्वारा आम, बेल, नीबू, जामुन, शरीफा,सहित दस वृक्षों का पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर महिला अध्यक्षा ने कहा कि पूरे देश में डीजल, पेट्रोल और औधोगिक संस्थान से उत्पन्न वायु प्रदूषण से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, जिसके कारण जल, वायु और भूमि प्रदूषित हो रहे हैं।


इस प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु वृक्षारोपण एक प्रयास है, जो कि हमारा समाजिक एंव नैतिक कर्तव्य है, हम सभी देश के नागरिक होने के नाते पर्यावरण संरक्षण को सुरक्षित रखने हेतु वृक्षारोपण करना अनिवार्य है, ताकि हम और हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए स्वास्थ्यप्रद हो सके।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी बहनों मार्ग दर्शक मंडल की मीरा देवी, गीता देवी, मधु देवी, आरती देवी, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, सचिव पिंकी साह, नीतू साहू आदि मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular