Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भ4383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना

4383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना

जम्मू : अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए 4383 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री मंगलवार सुबह 157 वाहनों के काफिले में जम्मू बेस कैंप से रवाना हुए। जत्थे में 3222 पुरुष, 1071 महिलाएं, 8 बच्चे, 67 साधु और 15 साध्वियां शामिल थीं। इनमें से 1701 तीर्थयात्री सुबह 3ः14 बजे बालटाल बेस कैंप और 2682 तीर्थयात्री सुबह 4ः00 बजे पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे। अभी तक 3.50 लाख के करीब श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

इसी बीच गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का एक नया जत्था श्रीनगर के पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ। पवित्र स्थल के लिए रवाना हुए श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम यात्रा के बेस कैंप की ओर बढ़ रहे हैं, जहाँ वे अपनी आस्था से जुड़ेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular