गिरिडीह : मुहर्रम के दौरान निकाले गए अखाडा और जुलुस के दौरान शहर के शिव मुहल्ला में दो समुदाय के बीच अचानक पथराव हो गया.
घटना के बाद कुछ देर के लिए मौक़े पर अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की सुचना मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ बिनोद रवानी, एसडीओ वीस्पुते श्रीकांत डीएसपी अंकिता रॉय, बीडीओ गणेश रजक, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौक़े पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 10.30 बजे के करीब शहरी क्षेत्र के पदम चौक में विभिन्न अखाडा कमिटी के युवक अपने – अपने खेल का प्रदर्शन कर रहें थे.

इसी दौरान कुछ आसामजिक तत्व के युवक शिव मुहल्ला के समीप पहुंच कर नारेबाजी करने लगे. इसी का दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया. इसी के बाद दोनों पक्षो के बीच पथराव शुरू हो गया. देखते ही देखते काफी संख्या में दोनों पक्ष के लोग मौक़े पर पहुंच गए. इस दौरान भीड़ ने आस – पास के दुकानों और घरों के बाहर ख़डी बाइको को तोड़ने लगे. इसी बीच मामले की जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली और फिर एसपी ने तुरंत मौक़े पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. एसपी श्री शर्मा ने कहा की जिन लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
