Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भहजरत इमाम हसन हुसैन के शहादत में मना मुहर्रम

हजरत इमाम हसन हुसैन के शहादत में मना मुहर्रम

Giridih: हजरत इमाम हसन हुसैन के शहादत में मनाये जाने वाला पर्व मुहर्रम के मौके पर बुधवार की शाम के अखाड़े में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अखाड़ा कमेटी के द्वारा अपना खेल का प्रदर्शन किया गया वही शहर के भंडारीडीह में 786 क्लब के द्वारा अखाड़े का आयोजन किया गया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ी जुटे, और एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन करते दिखें. भंडारीडीह के आसपास के इलाके सिहोडीह,बनखंजो चेताड़ीह,सहित आस पास के इलाके के लोग अपने कमेटियों के साथ आकर अपना खेल का प्रदर्शन किया

वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर इम्तियाज अहमद और पपेंद्र सिंह उपस्थित थे वहीं मुख्य रूप से कासिम अंसारी, हकीम अंसारी ,डब्बू अंसारी ,मसरूर सिद्दीकी, रुस्तम अंसारी, सद्दाम हुसैन की मुख्य भूमिका रही। तो दूसरी तरफ शहर के मौलाना आजाद चौक में कई कमेटियों के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया गिरिडीह मोहर्रम एकता मंच के सदस्यों ने करतब दिखा रहे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया मोहम्मद वारिस और कमेटी के सदस्यों के द्वारा खिलाड़ियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, राज्य सभा सांसद सरफराज अहमद कांग्रेस नेता समीर राज चौधरी , अजय सिन्हा मंटू मौजूद थे वही कमेटी के सदस्यों ने सभी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इधर सुरक्षा को देखते गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक शर्मा के नेतृत्व में सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते, एसडीपीओ बिनोद रवानी, डीएसपी अंकिता राय, कोसर अली , सदर वीडियो गणेश रजक अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम,के साथ नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो अर्धसैनिक बलों के साथ चप्पे चप्पे पर तैनात थे. इस दौरान ड्रोन कैमरे से खास निगरानी किया जा रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular