Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भचतरा के कठौतिया तालाब का पानी हुआ बैरंग, बीमारी की आशंका

चतरा के कठौतिया तालाब का पानी हुआ बैरंग, बीमारी की आशंका

चतरा : सदर ब्लॉक का पाराडीह पंचायत कठौतिया में कहने को तो जल संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च कर तालाबों की सफाई की जाती हैं। ताकि सफाई रहे, किंतु यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। आलम यह है कि चतरा सदर के कठौतिया तालाब का पानी बदरंग व बदबूदार हो चुका है। जिससे महामारी फैलने की आशंका है। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जिसका खामियांजा स्थानीय लोगों और राहगीरों को तलाब के दूषित पानी से बद्दू का शिकार होने पड़ रहा है। इस तलाब सबसे अच्छा व सुविधा युक्त उद्यान के तालाब का पानी बदरंग हो चुका है। कठौतिया तालाब का पानी जल संरक्षण को मुंह चिढ़ा रहा है। तालाब का पानी बदरंग हो चुका है, जिससे आसपास के लोगों को निस्तारी की समस्या हो रही है।

तालाब का समय-समय पर सफाई नहीं होने के कारण तालाब की ऐसी हालत हुई है। वर्तमान में यहां नहाने से शरीर में खुजली होने लगती है। प्रशासन की उदासीनता से तालाब के सफाई की जरूरत नहीं समझी जा रही है। सफाई के अभाव में तालाब का पानी बदबूदार हो चुका है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका है। साथ ही तालाब का पानी उपयोग लायक नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular