Wednesday, September 30, 2026
Homeखबर स्तम्भशुरुआती कमजोरी के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

शुरुआती कमजोरी के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। पहले आधे घंटे के कारोबार में बिकवाली का दबाव बना रहा। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही शेयर बाजार ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, एलटी माइंडट्री, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 2.29 प्रतिशत से लेकर 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज ऑटो, कॉल इंडिया, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.35 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,223 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 803 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,420 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular