Thursday, March 26, 2026
Homeखबर स्तम्भमुहर्रम त्यौहार को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग...

मुहर्रम त्यौहार को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाली गई

गिरिडीह : मुहर्रम त्यौहार को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से हुट्टी बाजार स्थित नगर थाना से फ्लैग मार्च निकाली गई। इसकी अगुवाई पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा कर रहे थे। रैली में एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्प्पुते डीएसपी वन अंकिता राय डीएसपी टू कौसर अली नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पचंबा थाना प्रभारी मंटू साव सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

फ्लैग मार्च बड़ा चौक मुस्लिम बाजार मौलाना अब्दुल चौक कालीबाड़ी चौक जेपी चौक अंबेडकर चौक नेताजी चौक होते हुए भंडारीडीह पहुंची। इस मौके पर एसपी और अन्य अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर भंडारीडीह में अंजुमन कमेटी की ओर से एसपी समय सभी अधिकारियों का स्वागत पगड़ी बांधकर किया गया। इस मौके पर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सभी जिले वासियों को मोहर्रम की शुभकामनाएं देते हुए यह पर्व अमन चैन और शांति के साथ मनाने की अपील की। कहा की जिले में मुहर्रम त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए सभी थाना और अनुमंडल क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई है। छोटी मोटी घटनाओं को निपटा लिया गया है। इन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और कहीं भी कुछ परेशानी हो तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular