गिरिडीह : भाजपा नेता सुरेश साव ने मंगलवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मटरूखा में जनसम्पर्क किया एवं स्थानीय जन समस्याओं से अवगत हुए तो यहां के ग्रामीणों ने बताया कि यहां के विधायक जब से चुनाव जीते हैं तब से गांव देखने तक नहीं आए हैं। उक्त बात सुन कर भाजपा नेता सुरेश साव ने कहा कि यहां के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू इनके विकास के दावे सिर्फ अखबार के पन्ना बन कर रह ही रह गई है और सिर्फ बेनर पोस्टर तक ही सीमित है, ये सिर्फ अपना विकास किए हैं, गिरिडीह की जनता के लिए इन्होंने एक भी काम नहीं किया जिससे ये दोबारा वोट मांग सके, गिरिडीह में ट्रैफ़िक व्यस्था ये नहीं सुधार पाए, गिरिडीह मेंन रोड जर्जर व्यवस्था में है लेकिन इसपर इनका कोई ध्यान नहीं ये सिर्फ जमीन लूटने में व्यस्त हैं, विकास के सारे दावे खोखला साबित हो रहा है, विकास से इसका कोई वास्ता नहीं, अभी सावन का महीना है गाँव ग्रामीण में रोड़ नहीं है, पानी जमाव रहता है, बच्चे को पैदल स्कूल जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन ये जनता के पैसों से सिर्फ अपने रिसोर्ट पर रिसोर्ट बनाए जा रहे हैं,
गिरिडीह में सदर अस्पताल की क्या हालत है किसी से छुपा हुआ नहीं है, ये ना ही शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में, रोज़गार के क्षेत्र में, किसी भी क्षेत्र में इन्होंने काम नहीं किया, आज थाना हो या ब्लॉक हो हर जगह बिना पैसे का चढ़ावे के बिना कुछ काम नहीं होता है, जनता इससे काफी त्रस्त हैं, ये सिर्फ गैर कानूनी तरीके से मोटी रकम कमाने में लगे हैं। श्री साव ने कहा कि गिरिडीह की जनता इनके कारनामों से वाकिफ है। सही समय का इंतजार कर रही है आने वाले समय में जनता इन्हे करारा जवाब देने के लिए तैयार है। मौके पर रवीन्द्र मंडल (मुखिया) ईनोद साव , बासुदेव पंडित, सरयू मंडल, बोलो मंडल, चिंतामणी राणा, बजरंगी राणा, इन्द्र पंडित, सहदेव राणा, अमर सिन्हा, शैबाल घोष मौजूद रहे ।