Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भजिला परिषद सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई

जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई

गिरिडीह : जिला परिषद सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अध्यक्षता में जिला परिषद की समान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई मौके पर सदर विधायक सुदिब्य कुमार सोनू थे मौजूद। जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को धरातल पर उतारने और आमजनों को लाभान्वित करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व आम लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी जिप सदस्यों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान मनरेगा कार्य योजना एवं कार्यान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, जल आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को विद्युत आपूर्ति के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया। तथा विद्युत विभाग के तहत मुआवजा स्वीकृति के भुगतान को लेकर निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग और पेयजल व स्वच्छता विभाग के संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन के कार्रवाई से संबंधित सूचना संबंधित जिला परिषद सदस्य को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिषद के उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि गांडेय, सभी प्रमुख, सभी जिला परिषद सदस्य, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, मनरेगा कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular