गिरिडीह : तीन दिन से गिरिडीह में प्रवास कर रही केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कई कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को गिरिडीह चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने शहर के वृंदावन होटल में अभिनंदन सह सम्मान सामोरह का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के समोराह में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को फेडरेशन ऑफ चैंबर के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल, गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला,सचिव प्रमोद कुमार,सलूजा गोल्ड समूह के चेयरमैन डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, दीपक मोदी और सतीश केडिया और रंजीत बरनवाल के साथ मुकेश जालान ने ज्वाइंट रूप से शाल ओढाकर और एक पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा पीएम मोदी ने पूरे देश से अपील किया है कि हर एक व्यक्ति अपनी मां के नाम से एक पोधा लगाए। जिसे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से लड़ रहा है। ऐसे में जरूरत है कि हम अपनी मां के नाम एक पोधा जरूर लगाये। कहा कि जब जैसा माहोल रहता है उसी के अनुशार खुद में परिवर्तन करना पड़ता है। इस बीच समोराह को फेडरेशन ऑफ चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल, गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला ने भी संबोधित किया। और गिरिडीह में मृत होते माइका उद्योग से एक बार केंद्रीय मंत्री को रूबरू कराया। और अपील करते हुए कहा कि वो एक हेमंत सरकार से वार्ता करे, जिसे माहोल माइका उद्योग के प्रति बेहतर बन सके। इधर समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,भाजपा नेता नवीन सिन्हा, डॉक्टर समीर राज चौधरी, विवेश जालान, सतीश केडिया,राजेश सुराना,धुर्व सथांलिया,अनूप तुलस्यान,संजय दंगैच,समेत कई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्य मौजूद थे।