रांची : राजधानी रांची के मोराबादी स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में अनुसूचित जाति के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार वनाअधिकार एवं पेसा कानून विषय पर विशेष चर्चा का आयोजन किया. यह आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,आई क्यू एस सी एवं वनवासी कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई. इस आयोजित विशेष चर्चा में आए विचारकों ने संबंधित विषय पर अपने मंतव्य रखे इस आयोजन में प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम में उपस्थित वनवासी कल्याण केंद्र के विचारक ने कहा कि ग्राम सभा के परंपरागत संचालन नियम को कानूनी मान्यता प्राप्त की जानी चाहिए तभी जाकर जनजातिये समाज का उत्थान हो पाएगा.
