Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भगैंगेस्टर अमन साहू का गुर्गा मयंक बना गिरोह का सरगना, दी चेतावनी

गैंगेस्टर अमन साहू का गुर्गा मयंक बना गिरोह का सरगना, दी चेतावनी

रांची : गिरिडीह जेल अधीक्षक के परिवार पर गोलीबारी की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद कुख्यात अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने कहा है कि गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर ने अमन साहू को बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया। अमन साहू को गिरिडीह जेल में जेल मैनुअल के हिसाब से नहीं रखा जाता है। उन्हें जेल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है। मयंक सिंह ने कहा है कि अमन साहू को परेशान और प्रताड़ित करने वाले को वह दंडित करेगा।

मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अमन साहू सिर्फ उसका बॉस ही नहीं, उसके लिए भगवान से बढ़कर है। गिरोह से उसका पूर्व में रिश्ता बहुत अच्छा रहा था। यह बात सत्य है। अमन साहू और उनके गिरोह का सारा काम वह देखता है। मयंक ने झारखंड में काम करने वाले सभी रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कॉन्ट्रैक्टर, कोयला कारोबारी, रैक लोडिंग कारोबारी और डीओ होल्डर को आगाह किया है कि अब वह मयंक सिंह गैंग के नाम से गिरोह संचालित करेगा। वह खुद निर्णय लेगा। साथ ही चेतावनी दी है कि कोई भी कंपनी बिना उसे मैनेज किए झारखंड में काम करेगी तो उस कंपनी के मालिक और कर्मचारियों से तो बाद में निपटेगा लेकिन सबसे पहले उस कंपनी में काम करने वाले कर्मियों और अधिकारियों के घर और परिवार वालों को गोली मारेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular