Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 1500 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 1500 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा
रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में शुक्रवार को नियुक्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 1,500 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री रामेश्वर उरांव तथा सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित थे |

इन शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के प्लस टू हाई स्कूलों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हुई है | इनकी नियुक्ति सात विषयों के लिए हुई है | इनमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य, गणित तथा इतिहास सम्मिलित है।

अन्य विषयों में चयनित शिक्षकों को पूर्व में ही नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 करोड़ रुपए की लागत से खरीदे गए 13 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना के बाद हालत सामान्य हुआ कि हमारे विरोधियों का षड्यंत्र शुरू हो गया। अलग-आलम माध्यमों और संस्थानों के माध्यम से मुझे काम करने से रोकने के लिए षड्यंत्र किया। कभी कभी हम आदिवासी विरोधियों के षड्यंत्र को समझ नन्हीं पाते। इसी कारण मुझे पांच माह जेल में रहना पड़ा।