Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भभूटान की शाही सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन...

भूटान की शाही सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की

नई दिल्ली : भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में भूटान की शाही सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार काे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्र कीर्ति वर्धन सिंह से भेंट की।

इस दौरान एक बैठक में वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस माैके पर भारत ने संयुक्त कार्य समूह की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

बैठक के दाैरान कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत की वैश्विक पहल इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने पर भूटान के मंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक समान भौगोलिक स्थिति, इकोसिस्‍टम और लोकतंत्र के समान मूल्यों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन दोनों देशों के लिए एक समान चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular