Sunday, September 20, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, सुनें क्या...

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, सुनें क्या कहा

कहा अगर लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण पर झूठ नही बोलते तो 99 सीट आना भी था मुश्किल

हिंदुत्व पर राहुल गांधी को पीएचईडी करने का दिया सुझाव

गिरिडीह : गिरिडीह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमकर कांग्रेस और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। बाबूलाल मरांडी ने कहा की कांग्रेस के डीएनए में रहा है झूठे प्रचार कर जनता को बरगला कर सता हासिल करना और चुनाव में नंबर गेम की बाजीगरी करना। और इसी के बलबूते कांग्रेस 99 सीट जीती, नही तो इतना पार करना भी राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए आसान नहीं था।

बाबूलाल मरांडी मंगलवार को शहर के बरगंडा में अपने आवास में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा की सोमवार को कांग्रेस के नेता और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक से बढ़कर एक झूठा प्रचार किया। और बोलते बोलते हिंदुत्व के खिलाफ बोल गए। उन्हे तथ्यों की जानकारी होना चाहिए की हिंदू समाज आज तक किसी का बुरा नहीं किया। और यही हिंदू है जो अपने अनुष्ठान में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो के जयकारे लगता है। लिहाजा, भाजपा नेता मरांडी ने जमकर राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा की उन्हे कुछ भी कहने से पहले तथ्यों की जानकारी जुटा लेना चाहिए। उन्हे समझ आना चाहिए की वो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष है। क्योंकि राहुल गांधी पिछले 2014 से ही सदन में नादानी करते आ रहे है। उन्हे हाउस और सड़क समझ नहीं आता। और सोमवार को राहुल गांधी जो कहा वो किसी तानाशाह के शब्दों से कम नहीं था। भाजपा नेता मरांडी ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा की हिंदुत्व पर राहुल गांधी को अभी पीएचईडी करने की जरूरत है।

जिसे उनमें जानाकारी बढ़ सके। अग्निवीर पर झूठ बोलकर खुद राहुल गांधी फंसे, क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के झूठ पर प्रहार किया और अग्निवीर के एक जवान की मौत पर एक करोड़ देने की बात कहा, इसी तरह राहुल गांधी ने सदन में एमएसपी में भी झूठ बोला, जबकि 2014 के बाद से सच यही है की किसानों को जितना मोदी सरकार ने दिया, उतना कांग्रेस भी कभी नही दे पाई। बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा की केंद्र की सता से हटने और सता में नहीं आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बौखला चुके हैं। और स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। और इसलिए जनता ने एनडीए को बहुमत दिया। एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा की हेमंत सोरेन मामले में एजेंसी अपना काम कर रही है। केस खत्म नहीं हुआ है, अभी वो सिर्फ जमानत पर है। एक अन्य सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से किसी को नुकसान नहीं होने वाला, क्योंकि 81 लाख वोट झारखंड में भाजपा को मिला है, ऐसे में भाजपा कमजोर हुई कहा।

वही कल्पना सोरेन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा अगले चुनाव में गांडेय की जनता उन्हें पूर्व विधायक बना देगी, और ये आने वाले चुनाव में दिखेगा। इधर प्रेसवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साहू, चुन्नुकांत्त, प्रकाश सेठ, सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, श्याम गुप्ता, राजेश जायसवाल, नवीन सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular