Tuesday, September 29, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर उठाया सवाल

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर उठाया सवाल

देहरादून : कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा केवल भ्रमण का कार्यक्रम रहा।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे से लौटने के बाद विकास को लेकर खूब बातें कर रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बारिश से आपदाएं आती रहती हैं।

जिसको लेकर कोई भी व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा सिर्फ उनके भ्रमण का एक कार्यक्रम है। ऐसे में राज्य की विकास की बात करना समझ से परे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular