गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वा एपिसोड रविवार को शीतपुर स्थित निवर्तमान महापौर सुनील पासवान के आवासीय कार्यालय में सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा बोले गए एक-एक बातों को सुना गया। इस मौके पर सुनील पासवान ने सबसे पहले वीर सपूत सिद्दो कान्हो के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर इन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने झारखंड के वीर सपूतों की बात आज अपने मन की बात में कहा जो यह बताता है कि प्रधानमंत्री के दिल में झारखंड और यहां के वीर सपूतों के प्रति एक विशेष लगाव। इन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भाई ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की कमान संभाली है निश्चित तौर पर भारत विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है और भारत का तीसरा सबसे बड़ा इकोनामी बनाने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार की एनडीए सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर बूथ संख्या 243 के कई लोगों ने मन की बात को सुना। मौके पर टिंकू राम दिनेश पासवान दिलीप ठाकुर जितेंद्र कुमार प्रेम सिंहा रतन मोदी मोनू कुमार प्रियांशु कुमार एवं शुभम के साथ साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।