Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भहर क्रांतिकारी को हूल दिवस पर नमन : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू

हर क्रांतिकारी को हूल दिवस पर नमन : विधायक सुदिव्य कुमार सोनू

गिरिडीह : हुल दिवस के मौक़े पर रविवार को बस स्टैंड रोड़ स्थित झामुमो ज़िला कार्यालय में एक कार्यक्रम आहूत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए। विधायक और अन्य लोगों ने संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोनू ने कहा कि भारत की आजादी, अंग्रेजों की बर्बरता और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर क्रांतिकारी को हूल दिवस पर नमन है। यह दिवस, हर बर्बरता और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज उठाने का प्रतीक है।

उसकी खिलाफत का प्रतीक सिद्धो-कान्हू,चांद-भैरव, फुलो-झानो सहित सभी क्रांतिकारियों को नमन है। निश्चित रूप से अगर भारत में स्वतंत्रता के लिए सबसे पहले बिगुल फुकने वालो में झारखंड का नाम अव्वल रहना चाहिए था परन्तु ऐसा न हो सका। कार्यक्रम में दिलीप रजक, अभय सिंह, मो० ज़ाकिर, राकेश रंजन, मो० अनवर, योगेन्द्र सिंह, सचिन, मो० सरफ़ुद्दीन, मो इबरार, सैफ़ अली गुड्डू, बढ़न वर्मा, मो॰ असद्दुल्ला सहित कई लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular