Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भअनियंत्रित वाहन महुआ के पेड़ से टकराया, क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित वाहन महुआ के पेड़ से टकराया, क्षतिग्रस्त

गिद्धौर (चतरा) : थाना क्षेत्र के बघमरी गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित कोल वाहन महुआ के पेड़ से जा टकराया।जिसमे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक को मामूली चोट आई है। वाहन कटकमसांडी का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि कोल वाहन रविवार को कटकमसांडी रेलवे डिपो के समीप कोयला खाली कर टंडवा लौट रहा था। इसी क्रम में रविवार के करीब 7:00 बजे सुबह थाना क्षेत्र के बघमरी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित हो गई और पेड़ में जा टकराई।

जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक को मामूली चोट आई है।खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी लिया। बताते चले की बघमरी गांव के समीप इस महुआ के पेड़ से करीब दो दर्जन कोल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। जबकि कई बाइक चालक भी दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।यहां तक की कई चालको की जान जा चुकी है।

पेड़ को वन विभाग से कई बार हटाने की मांग की गई। परंतु अब तक विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है। वैसे में यह महुआ का पेड़ वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की पेड़ साबित हो रहा है।एक बार फिर ग्रामीणों ने वन विभाग से युक्त पेड़ को हटाने की मांग किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular