रांची : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची के स्टेशन रोड़ स्थित रॉयल रेसीडेंसी होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर सिटी एसपी राजकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। होटल रॉयल रेसीडेंसी में हुई छापेमारी में 22 लड़कियों को पुलिस ने बरामद किया है। जो अवैध ऑनलाइन और ऑफ लाइन तरीके से देह व्यापार का धंधा कर रही थी। फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें की राजधानी में जिस्मफरोशी का धंधा खूब चल रहा है. दो हजार से लेकर दस हजार तक लड़कियों की बोली लगाई जा रही है. इसमें अगर स्पा सेंटर की बात करें तो स्पा के नाम पर भी लड़कियों से धंधा कराया जा रहा है. इसमें रांची के नमचीन मॉल भी शामिल है. साथ ही Online लड़की भी मुहैया कराई जा रही है. सिर्फ बुक करने पर घर तक पहुंचाने की सर्विस दी जा रही है. अब पुलिस ऐसे स्पा सेन्टर की लिस्ट तैयार कर कार्रवाई करने की तैयारी में है.
बताया जा रहा है कि लड़कियों के साथ एक घंटे बिताने का अलग और उससे अधिक समय बिताने का अलग पैसा भुगतान करना पड़ता है. इसमें स्पा सेन्टर में रांची के अलावा बंगाल और विदेशी लड़की भी मौजूद रहती है. स्पा के अंदर ही ऐसा तहखाना बना रहता है जिससे किसी को शक ही नहीं होगा की अंदर काला खेल चल रहा है. लेकिन अब जल्द ही पुलिस इस पूरे कारनामे से पर्दा उठाने वाली है. कई चेहरे सामने आएंगे जो इस खेल में शामिल है.
हाल के दिनों में कोकर, डेलीमार्केट और बरियातू थाना क्षेत्र में कई होटलों में पुलिस ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में 10 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही इसमें पाँच दलाल और होटल सहकर्मी शामिल थे. उनमें तीन बांग्लादेशी भी शामिल थी.
