Wednesday, March 25, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

रांची : जमीन घोटाला मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। रांची के  बड़गाईं अंचल जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर 13 जून को सुनवाई पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular