Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भपुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मानवता का दिया परिचय, घायल को...

पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मानवता का दिया परिचय, घायल को पहुंचा बोकारो सदर अस्पताल

बोकारो :  Nh 23 टेलीडीह मोड़ के समीप भीड भाड़ देख पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने अपने गाड़ी रोक दी. उन्होंने देखा कि एक आदमी सड़क पर लेटा तड़प पड़ा रहा है और वहां की भीड़ मुख्य दर्शक बनी हुई है.

पुरुलिया सांसद महतो ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी मे जख्मी मरीज को सदर अस्पताल पहुंचाया जांचों उपरांत उन्होंने डॉक्टर से बात की उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति के सर में चोट लगी है.

यहां अगर ठीक नहीं होता है तो कोई अन्य अस्पताल रेफर कर उनकी इलाज कराई जाएगी घायल व्यक्ति श्यामपुर पुनदाग का 45 वर्षीय सुशांत कुमार बताया जा रहा है. आपको बता दे पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो दिल्ली से लौटने के दौरान बोकारो स्टेशन उतरे Nh 23 के रास्ते पुरलिया जा रहे थे.

अचानक टेलीडीह मोड पर भीड़ भार देख उन्होंने गाड़ी रोक दी और जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया पुरुलिया सांसद ने मानवता का दिया परिचय.

RELATED ARTICLES

Most Popular