Monday, February 23, 2026
Homeक्राइमदेश चलाने के लिए आम सहमति से आगे बढ़ने के सभी प्रयास...

देश चलाने के लिए आम सहमति से आगे बढ़ने के सभी प्रयास किए जाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश के लोगों की सेवा के लिए संविधान के दायरे में रहते हुए आम सहमति से आगे बढ़ने के सभी प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने आज से शुरू हुए 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होने से पहले संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन संसदीय लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण और गौरवशाली है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार शपथ ग्रहण समारोह नई संसद में होगा। प्रधानमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों काे हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार सरकार चुनने के लिए नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सरकार की नीयत, नीतियों और लोगों के प्रति समर्पण पर मुहर लगाता है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने एक परंपरा स्थापित करने का प्रयास किया है क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार चलाने के लिए बहुमत की आवश्यकता होती है, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वसम्मति बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि 140 करोड़ नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सर्वसम्मति और सभी को साथ लेकर मां भारती की सेवा की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular