Wednesday, May 20, 2026
Homeखबर स्तम्भकृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का निधन

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के पीएस राकेश दुबे का निधन

रांची : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के सरकारी पीएस (निजी सचिव) राकेश दुबे का सोमवार को निधन हो गया। राकेश दुबे झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे और पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में रहते थे। वे अगले साल आईएएस रैंक में प्रोन्नत होने वाले थे।

बताया जा रहा है कि राकेश दुबे रविवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। वे हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह जब वह नहीं उठे तो उनकी पत्नी ने पहले सोचा कि वह थक गये हैं इसलिए नहीं उठ पाए लेकिन 2-3 घंटे के बाद जब जाकर देखा तो उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। किसी प्रकार की कोई हलचल भी नहीं थी। आनन-फानन में परिजन दुबे को पारस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular