लातेहार : फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाते हैं। अधिक से अधिक किसान इन बीजों को लगाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सके इसके लिए सरकार किसानों को इन बीजों पर अनुदान भी देती है।
पिछले दो वर्षों से मौसम की मार के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे किसानों को इस वर्ष कृषि विभाग के द्वारा उन्नत नस्ल के बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना लेकर आई है। विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष जिले में बिरसा फसल विस्तार योजना की भी शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत चयनित किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। लातेहार जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
