Monday, February 23, 2026
Homeखबर स्तम्भलोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों...

लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

गिरिडीह : जिले में कोडरमा लोकसभा, गिरिडीह लोकसभा और गांडेय विधानसभा उप चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस उप- महानिरीक्षक (डीआईजी) के द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र दिया गया. इसको लेकर गिरिडीह पुलिस लाईन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में गिरिडीह पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा ने एसडीपीओ सदर विनोद रवानी, खोरिमहुआ एसडीपीओ नीरज सिंह, सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, हेडकाउटर DSP 2 कौसर अली, हेडकाउटर DSP 1 अंकिता राय, सार्जेंट मैजर राजेश रंजन, साईबर डीएसपी आबिद खान को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular