Tuesday, May 19, 2026
Homeखबर स्तम्भ22 महिलाओं के नाम पर अलग-अलग कंपनी से लोन लेकर फरार हुई...

22 महिलाओं के नाम पर अलग-अलग कंपनी से लोन लेकर फरार हुई महिला

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर गार्डेना गली निवासी गीता देवी पति विजय राम 22 महिलाओं के नाम पर अलग-अलग कंपनी से लोन लेकर फरार हो गई। गुरुवार को ये सभी महिलाएं गिरिडीह कोर्ट पहुंची और अधिवक्ता के माध्यम से एक आवेदन नगर थाना में दी। बताया गया की गीता देवी 7 वर्षों से राजेंद्र नगर के गार्डेना गली में ग्रुप लोन चलाने का काम करते थी और यही इस ग्रुप लोन का लीडर थी।

अपने पड़ोस की महिलाओं को ग्रुप लोन के माध्यम से जोड़कर 22 महिलाओं के नाम पर अलग-अलग कंपनी से 21 लाख 77 हजार 996 रुपए लेकर फरार हो गई। इन 22 महिलाओं को जानकारी तब हुई जब कंपनी के कर्मी इन महिलाओं के घर में आकर लोन पैसे वापस करने की मांग की तो सभी महिलाएं आश्चर्यचकित हो उठी। इस बाबत फर्जीवाड़ा की शिकार हुई महिला गीता देवी किरण देवी गुड़िया देवी पूजा देवी चमेली देवी पुष्पा देवी किरण देवी ओर अन्य महिलाओं ने बताया कि 30 महिला के नाम से गीता देवी ग्रुप का लोन चलाती थी। बिना जानकारी के हम लोगों द्वारा गलत फिंगर लगाकर पैसे की निकासी कर ली।

बताया गया कि कई बार पूजा पाठ के नाम पर भी पैसे उठा ली थी। इन महिलाओं ने बताया कि कंपनी के कर्मी जब हम लोगों को परेशान करने लगे तो सारा मामला सामने आया। इन महिलाओं ने पुलिस से गीता देवी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता वासुदेव दास ने बताया कि गलत तरीके से फर्जीवाड़ा कर गीता देवी प्रति विजय राम ने 21 लाख 77 हजार 996 रुपया 22 महिलाओं के नाम पर उठा ली। यहां तक की पूजा देवी  अपनी संगी बहन है उनके नाम पर भी 4 लाख रूपए उठाकर गीता देवी फरार हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular