Tuesday, March 24, 2026
Homeखबर स्तम्भएलआईसी शाखा परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

एलआईसी शाखा परिसर में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा की ओर से मंगलवार को एलआईसी शाखा परिसर में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट विकास अधिकारी, मुख्य बीमा सलाहकार तथा अभिकर्ताओं को शिल्ड, उपहार तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे संगठन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने एक दिन में अधिकतम बीमा करवाने का लक्ष्य लिया, जिसके तहत विकास अधिकारी ,मुख्य बीमा सलाहकार तथा अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि 13 मार्च 2024 को ” मेरा निगम मेरा गौरव ” कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक बीमा व्यवसाय किया जाए। इस कार्यक्रम के तहत गिरिडीह शाखा ने 695 नव व्यवसाय कर हजारीबाग मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में  उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज दो विकास अधिकारी अमित कुमार डे तथा अमरनाथ मंडल, मुख्य बीमा सलाहकार अशोक कुमार गुप्ता एवं 11 अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ कल दिनांक 19 जून को मंडल कार्यालय में मंडल स्तर के सर्वोच्च 25 अभिकर्ताओं एवं दो विकास अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरीय शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, शाखा प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता ,सहायक शाखा प्रबंधक विकास पाण्डेय, संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू, विजय कुमार एवं राजेश कुमार उपाध्याय सहित कई कर्मचारियों तथा अभिकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular