रामगढ़ : रामगढ़ में बुधवार (19 जून से ) को सुबह 10:10 पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के द्वारा ग्राम स्वराज यात्रा शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा सुभाष चौक रामगढ़ से शुरू किया जाएगा. शुरुआत करने से पहले घाटी स्थित शहीद स्थल में माल्यार्पण करेगी।
इस यात्रा को रवाना करने के लिए झारखंड प्रदेश का कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, गौ रक्षा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक ममता देवी उपस्थित रहेंगे । उसके बाद विश्राम उसरा पंचायत में करेगी ।
