Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भऐलान : जयराम महतो झारखंड में 55 सीटों पर अकेले लड़ेंगे विस...

ऐलान : जयराम महतो झारखंड में 55 सीटों पर अकेले लड़ेंगे विस चुनाव

रांची : झारखंडी भाषा संघर्ष समिति और जेबीकेएसएस आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य के 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गिरिडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े जयराम महतो ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कहा की उनके साथियों ने 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडा था।

इन 8 लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा सीटें आती है। इसके अलावा जमशेदपुर, खूंटी और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के कुछ विधानसभा सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। जेबीकेएसएस लगभग 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर है। उन्होंने बताया की अगले 25 दिन के अंदर जेबीकेएसएस को सिंबल मिल जाएगा। जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा का चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular