Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भकई जिलों में आज बारिश के आसार

कई जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आज मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अगले दो दिनों में राज्य के मध्य और दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं आज मंगलवार की सुबह से ही रायपुर और दुर्ग जिले में बादल छाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां कम होने के कारण लगातार गर्मी और उमस बनी हुई है जिससे लोगों को गर्मी और उमश से परेशान होना पड़ रहा है । कई जिलों में तापमान औसत से ज्यादा है। सोमवार को को पेंड्रा 40.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा यहां दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश में मानसून 8 जून को बस्तर पहुंचने के बाद पिछले 8 दिनों से सुकमा और बीजापुर में थमा हुआ है। बस्तर से रायपुर पहुंचने में मानसून को तीन से पांच दिन लगना चाहिए। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन से चार दिन और समय लग सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular